छत्तीसगढ़ में आज मिले 15804 नए मरीज,15003 स्वस्थ,191 मौते


रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आंकड़ों में पिछले कुछ दिनों से कमी नजर आई हैं. राजधानी रायपुर और दुर्ग में पिछले 5 दिनों से मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही हैं. हालाकि मौत के आंकड़े कम नहीं हुए हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज भी कुल 15804 नए मरीज मिले हैं. वहीं 191 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 15003 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 117910 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 1414, दुर्ग जिले से 1496 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं आज प्रदेश में आज हुए ककुल टेस्ट की संख्या 61006 हैं. स्वाथ्य विभाग द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई हैं
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरूवार शाम तक जिन 15804 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 1414, दुर्ग से 1496, राजनांदगांव से 720, बालोद से 385, बेमेतरा से 249, कबीरधाम 512, धमतरी से 391, बलौदाबाजर से 840, महासमुंद से 585, गरियाबंद से 417, बिलासपुर से 1337, रायगढ़ से 1196, कोरबा से 1043, जांजगीर-चांपा से 1043, मुंगेली से 758, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 209, सरगुजा से 499, कोरिया से 411, सूरजपुर से 477, बलरामपुर से 365, जशपुर से 470, बस्तर से 193, कोंडागांव 195, कांकेर से 421मरीज की पहचान की गई हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 15003 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 191 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 48 मरीज शामिल हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 713706 हो चुकी हैं. 587484 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 117910 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं.



