प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया धोखा.. शारीरिक संबंध बनाते किया वीडियो शूटिंग, 7 लाख रुपए वसूलने वाला प्रेमी पहुचा जेल…

 

 राजधानी रायपुर मे एक ऐसे शातिर प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा है, जिसने पहले तो लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया फिर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाते हुये एक MMS भी शुट कर लिया। इसके बाद भी जब आरोपी का जी नहीं भरा तो वो वीडियों वायरल करने की धमकी दे कर लड़की से 7 लाख रूपए वसूल कर लिए। प्रेमी की इस हरकत से परेशान लड़की ने अब इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक का नाम नवीन वीधानी है, जो आमानाका के एक कारोबारी का पुत्र है। कुछ समय पहले नवीन की दोस्ती फाफाडीह निवासी एक लड़की से हुई थी। धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ शरीरिक संबंध भी बनाए और इसका एक वीडियो भी शुट कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक वीडियों वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित लड़की से लाखों रूपयों की डिमांड करने लगा। बदनामी से बचने के लिए पीड़िता ने आरोपी को कई किस्तों में सात लाख रूपए दे दिये। इसके बाद भी आरोपी बार-बार रूपयों की मांग और शरीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने लगा था। इस बात से परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी गयी। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में 376, 384 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button