जगदलपुर विधायक रेखचन्द ने किया शिलान्यास विधायकनिधि से जर्जर सड़क की बदलेगी तस्वीर

जगदलपुर । दिनाँक 01/02/23 को जनसुविधा एवं जनहित को लेकर जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन द्वारा शिलान्यास एवं कार्य किया गया ।
इस कड़ी में श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत आसना में प्राथमिक स्कूल भवन लोकार्पण,माता मंदिर निर्माण हेतु चेक एवम माता गुड़ी पट्टा वितरण,सी.सी सड़क शिलान्यास किया गया।
वहीं 15 वर्षो से जर्जर अवस्था में रही आसना नयापारा की सड़क की स्थिति जैसे ही युवा नेता हेमंत द्वारा उन्हें अवगत करवाया गया उन्होंने विधायक निधि से तत्काल 400 मीटर स्वीकृत कर दिया।



