कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक के लिए पात्र हैं आप? शुरू हो रही कल से ड्राइव, देखें नियम

भारत में कल यानी 10 जनवरी से प्राथमिकता वाले समूहों को कोरोना की तीसरी खुराक लगेगी। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दिए जाने का ऐलान किया था। इसके अलावा पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने की भी घोषणा की थी। सरकार इसे बूस्टर के बजाय प्रिकॉशन (एहतियाती) डोज कह रही है।
जहां 15 से 18 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन तीन जनवरी से लगना शुरू हो गया है वहीं अब पात्र आबादी के लिए 10 जनवरी से तीसरी खुराक दिए जाने का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। Co-WIN ऐप पर प्रिकॉशन डोज के लिए रजिस्ट्रेशन 8 जनवरी से शुरू हुआ था।
स्वास्थ्य विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में 3455 नए केस मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 1024 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दुर्ग में 463, रायगढ़ में 455, बिलासपुर में 372, कोरबा में 319, जशपुर में 189, जांजगीर-चांपा में 177, राजनांदगांव में 85, सरगुजा में 65, बलौदाबाजार में 47, कोरिया में 34, सूरजपुर में 29, धमतरी में 30, बालोद में 20, सुकमा में 20, कांकेर में 17, कवर्धा में 14 नए केस मिले हैं। प्रदेश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 13066 हो गई है। शनिवार को कुल 46 हजार 495 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें यह नए केस मिले हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.32 से बढ़कर 7.43 हो गई है। कोरोना संक्रमण से राजधानी में एक, धमतरी में एक, बिलासपुर में एक और कोरबा में एक की मौत हुई है। शनिवार को हॉस्पिटल से 12 लोग डिस्चार्ज हुए तो वहीं 57 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है
रही कोविड प्रिकॉशन डोज से जुड़ी हर जानकारी
1. फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोमोरबिडिटी वाले वरिष्ठ नागरिक तीसरी खुराक के लिए पात्र हैं।
2. एहतियाती खुराक लेते समय डॉक्टर के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है, लेकिन एहतियाती खुराक लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।
3. दूसरी और तीसरी खुराक के बीच 9 महीने का अंतर होना चाहिए। इसलिए, यदि आपने अप्रैल 2021 के पहले सप्ताह तक अपनी दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है, तो ही केवल आप एहतियाती खुराक के लिए पात्र होंगे। अन्यथा, आपको अपनी दूसरी खुराक प्राप्त किए 39 सप्ताह होने तक प्रतीक्षा करनी होगी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में होगी अब वर्चुअल सुनवाई
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हाई कोर्ट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 11 जनवरी से हाई कोर्ट में मामलों की वर्चुअल सुनवाई होगी। जरूरी होने पर वकील सीमित संख्या में हाई कोर्ट जा सकेंगे। इसी तरह निचली अदालतों के लिए भी हाई कोर्ट ने गाइडलाइन जारी की है। वर्चुअल सुनवाई की यह व्यवस्था 11 से 31 जनवरी तक लागू रहेगी। इधर राज्य नोडल अधिकारी सुभाष मिश्रा ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव व टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन इलाकों में ज्यादा मरीज मिल रहे हैं उस इलाके को सील करने कहा गया है।



