राष्ट्रीय

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में विस्फोट, तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के च‍ित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. अचानक बम में विस्फोट हो होने से तीन लोगों की मौत हो गई है. दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना म‍िलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सरकारी अमला मौके पर पहुंच गया है. अभी मरने वालों में पहचान नहीं हो सकी है.

चित्रकूट में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्थल पर अचानक कुछ बम फटे. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास जो वाहन खड़े थे उन गाड़ियों के शीशे चटक गए. संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल बुंदेलखंड उत्सव कार्यक्रम को रोक दिया है. बताया गया कि शाम को इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों को आना था.

 

बता दें कि दो दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव का आज बुधवार को दूसरा दिन था. इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम होना था, जहां मंच के पीछे पटाखे रखे गए थे. बताया जा रहा है कि अचानक विस्फोट हुआ और जमीन में 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया. एक युवक का शव 20 फीट ऊंचे छत पर मिला है.

 

Related Articles

Back to top button