छत्तीसगढ़
होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस सेवादल से विधानसभा प्रभारी नियुक्त

होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस सेवादल
से विधानसभा प्रभारी नियुक्त



रायपुर/ रज्जाक खान ।भारत सत्ता।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सेवा दल प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्र जी के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक श्री अरुण ताम्रकार के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सेवादल
से विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त प्रभारी पार्टी के विधानसभा में अधिकृत प्रत्याशी को प्रचार प्रसार में सहयोग करेंगे।



