राष्ट्रीय

शेख हसीना भारत पहुंचीं, बांग्लादेश में सैन्‍य तख्‍तापलटहिंडन एयरपोर्ट पर उतरा विमान

नई दिल्ली: बांग्लादेश (Bangladesh) में हुए बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना (sheikh hasina) ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। शेख हसीना का विमान (Plane) भारत (India) के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) पर लैंड हुआ है। शेख हसीना के विमान की रिफ्यूलिंग (Refueling) होगी, इसके बाद वह लंदन जाएंगी।

सूत्रों से जानकारी मिली थी कि शेख हसीना अपने विमान से भारत उतरेंगी। यहां भारत के विदेश मंत्रालय से किसी के उनसे मिलने की संभावना है। शेख हसीना के विमान में रिफ्यूलिंग भी होगी। इसके बाद शेख हसीना का विमान भारत से रवाना हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, विमान में दूसरी बार रिफ्यूलिंग खाड़ी देशों में खासकर सऊदी अरब में होने की संभावना है। इसके बाद शेख हसीना के विमान के लंदन की ओर रवाना होने की संभावना है।

एयरफोर्स के टॉप सोर्स के मुताबिक, 5:45 बजे शेख हसीना का विमान हिंडन एयरबेस पर उतरा। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान से हिंडन एयर बेस पर उतरीं हैं। विमान को भारतीय वायु सेना के C-17 और C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास पार्क किया जाएगा। भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश से लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस तक विमान की आवाजाही पर भारतीय वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नजर रखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, भारत की सुरक्षा एजेंसियां बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर से कॉल साइन AJAX1431 वाले C-130 विमान की निगरानी कर रही थी। बताया गया था कि शेख हसीना और उनके दल के कुछ सदस्य इस विमान में हैं। बांग्लादेश एयरफोर्स का ये विमान झारखंड, बिहार जैसे राज्यों के रास्ते यूपी के गाजियाबाद पहुंचा है।

 

Related Articles

Back to top button