राजाओं के समय में नहीं मिलता छठ पूजा का जिक्र

छठ व्रत एक कठिन तपस्या की तरह माना जाता है। छठ व्रत अधिकतर महिलाएं ही करती हैं। लेकिन कुछ पुरुष भी इस व्रत को रखते हैं। ।
उत्तर भारत में छठ पूजा के लिए गजब का क्रेज है। देश के कोने-कोने में यहां के रहने वाले लोग साल के किसी त्योहार में भले ही अपने घर नहीं आ पाएं, लेकिन छठ पूजा अपने घर वो जरूर आते हैं।
यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले आयुष और अंकुश कहते हैं कि नॉर्थ इंडिया के लोगों के लिए छठ पूजा बस त्योहार नहीं है बल्कि एक ईमोशन है। एक ऐसा रिश्ता है जो कल्चरल और सोशल रूप से सबको जोड़ता है। इसी पर्व पर फैमिली के सभी लोग एक साथ मिल पाते हैं।
छठ पूजा के समय ट्रेनों में महीनों की वेटिंग, स्टेशनों पर घर जाने के लिए भारी भीड़, खड़े होकर हजार किलोमीटर की यात्रा यह जानने के लिए काफी है कि यहां के लोग इस पूजा से अपने को कितना करीब पाते हैं।

Related Articles

Back to top button