केंद्र सरकार ने की पद्म पुरस्कारों की घोषणा ,जानें किन्हें मिला अवॉर्ड

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। देश के कई नायकों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर नीरजा भटला, भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति और एल हंगथिंग को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। डॉक्टर नीरजा भटला दिल्ली की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। वे सर्वाइकल कैंसर की पहचान, रोकथाम और इलाज में माहिर हैं। उन्हें उनके इसी काम के लिए पद्म श्री मिल रहा है।
भीम सिंह भावेश भोजपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पिछले 22 सालों से वे ‘नई आशा’ नाम के अपने संगठन के जरिए मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। मुसहर समुदाय, समाज के सबसे हाशिये पर रहने वाले समूहों में से एक है। इसके लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
पी दत्ताचनमूर्ति एक वाद्य यंत्र विशेषज्ञ हैं। वे थाविल बजाते हैं, जो दक्षिण भारतीय संगीत और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण वाद्य यंत्र है। उन्हें इस क्षेत्र में 5 दशकों से भी ज़्यादा का अनुभव है। एल हंगथिंग नागालैंड के नोकलक से एक फल किसान हैं। उन्हें गैर-देशी फलों की खेती में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। ये सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में अद्भुत काम कर रहे हैं। इनके काम से समाज को बहुत फायदा हुआ है। पद्म पुरस्कारों से इनके काम को पहचान मिलेगा और लोग इनसे प्रेरणा ले सकेंगे।
पद्म विभूषण लिस्ट
1. श्री दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा, तेलंगाना)
2. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर (लोक कार्य, चंडीगढ़)
3. श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला, गुजरात)
4. श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला, कर्नाटक)
5. श्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, केरल)
6. श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग, जापान)
7. श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला, बिहार)
.1 श्री ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता, कर्नाटक)
2. श्री अनंत नाग (कला, कर्नाटक)
3. श्री बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा, NCT दिल्ली)
4. श्री जतिन गोस्वामी (कला, असम)
5. श्री जोस चाको पेरियापुरम (चिकित्सा, केरल)
6. श्री कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य-पुरातत्व, NCT दिल्ली)
7. श्री मनोहर जोशी (मरणोपरांत) (लोक कार्य, महाराष्ट्र)
8. श्री नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु)
9. श्री नंदमुरी बालकृष्ण (कला, आंध्र प्रदेश)
10. श्री पी आर श्रीजेश (खेल, केरल)
11. श्री पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग, गुजरात)
12. श्री पंकज उधास (मरणोपरांत) (कला, महाराष्ट्र)
13. श्री रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश)
14. साध्वी ऋतंभरा (समाज सेवा, उत्तर प्रदेश)
15. श्री एस अजित कुमार (कला, तमिलनाडु)
16. श्री शेखर कपूर (कला, महाराष्ट्र)
17. सुश्री शोभना चंद्रकुमार (कला, तमिलनाडु)
18. श्री सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) (लोक कार्य, बिहार)
19. श्री विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका)



