शासन के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न,कलाकार तेजराम की प्रस्तुति पर झूमे लोग, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने जताया आभार

रायपुर।।  नवरात्रि के शुभ अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के पंडरी संतोषी चौक पर छत्तीसगढ़ी कलाकार तेजराम साहू जी के द्वारा माता का जगराता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा की गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद आकाश तिवारी मौजूद रहे तथा समस्त समिति सदस्यों का दिल से आभार प्रकट किया कि जिन्होंने इतना शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया और साथ ही माता की आराधना की और सभी वार्ड वासियों की शुभ और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और कार्यक्रम को अप्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा जी का सहयोग समस्त वार्ड वासियों की तरफ से धन्यवाद जाता ।

Related Articles

Back to top button