वार्डवासियों को मिली पेयजल की सुविधा, संसदीय सचिव का जताया आभार

शहर के वार्ड 6 में संसदीय सचिव ने किया बोर खनन का शुभारंभ

महासमुन्द। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के वार्ड 6 में आज शुक्रवार को बोर खनन का शुभारंभ किया। यहाँ लंबे समय से पानी को लेकर वार्डवासी ध्यानाकर्षित करा रहे थे। जिस पर यहाँ बोर खनन की स्वीकृति दिलाई गई। बोर खनन से अब वार्डवासियों को पेयजल किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। वार्डवासियों को पेयजल की सुविधा मिलने पर नागरिकों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
आज शुक्रवार को वार्ड में बोर खनन का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। पूजा अर्चना पश्चात संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बोर खनन का शुभारंभ किया। बोर खनन का शुभारंभ होने पर वार्डवासियों के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी। अपने संबोधन संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि यहाँ वार्डवासियों द्वारा बोर खनन की मांग की जा रही थी। पार्षद बबलू हरपाल की पहल पर यहां बोर खनन की स्वीकृति दिलाई गई। उन्होंने कहा कि शहर सहित गांवों में पेयजल व्यवस्था को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। शहर में नलों के माध्यम से व बोर खनन से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। वहीं गांवों में जल आवर्धन योजना व जल जीवन मिशन के तहत साफ पानी उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नगर को विकास की मुख्य धारा से जोडकर सुंदर नगर बनाया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद बबलू हरपाल ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताते हुए कहा कि महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री चंद्राकर के नेतृत्व में चहुमुंखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर छबी लाल देवार, कुसु देवार, उमराव देवार, सान देवार, अहसान सोनमोगरी, दिनेश देवार, ज्याता बाई, सुंदरी बाई, कामनी बाई, कुर्बानी बाई, संगीता बाई सहित मुहल्लेवासी मौजूद रहे।



