छत्तीसगढ़

बस्तर के चारों पत्रकारों को मिली जमानत: पड़ोसी राज्य की पुलिस ने फर्जी गांजा तस्करी केस में किया था गिरफ्तार

जगदलपुर. गांजा तस्करी मामले में फर्जी तरीके से फसाए गए बस्तर के 4 पत्रकारों को जमानत मिल गई है. आज राजमेहन्द्री न्यायालय में चारों की याचिका पेश की गई थी. न्यायालय में दलीलों के बाद कुछ शर्तों पर चारों पत्रकार बप्पी राय, शिवेंदु त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह, मनीष सिंह को जमानत दी गई.

विशेष न्यायाधीश शिव कुमार ने इस शर्त के साथ जमानत दी है कि जब तक चार्जशीट दाखिल नहीं हो जाती, चारों पत्रकारों को हर मंगलवार चिंतुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होना होगा. इसके अलावा न्याय की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं डालेंगे. यह रिहाई 20 हजार के व्यक्तिगत बांड और प्रत्येक के लिए 2 स्थानीय जमानतदारों के साथ की जाएगी. कहा जा रहा है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद यानी 2 दिनों में चारों पत्रकारों की रिहाई होगी.

 

Related Articles

Back to top button