राष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सम्मेलन का आयोजन 21 और 22 सितम्बर को

नई दिल्ली मेघा तिवारी,  राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का वार्षिक सम्मेलन जगननाथ मंदिर नगरी दिल्ली में 21 व 22 सितंबर को रखा गया है। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवित्रा और हिमाचा प्रदेश के एन ओ सी मेंबर शांति गौतम ने बताया कि इस बाबत रविवार को वेबीनार बैठक कर रणनीति बनाई गई। उन्होने बताया कि हर साल होने वाले संगठन के राष्ट्र स्तरीय अधिवेशन के लिए इस बार दिल्ली को चुना गया है और समस्त कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इकाई करेगी। सम्मेलन में पत्रकारों के मुददों को लेकर विशेष तौर पर चर्चा होगी जिसमें राजस्थान ,पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पेंशन के अलावा पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करना तथा उनको सामाजिक सुरक्षा देने का मुददा प्रमुख तौर पर शामिल है। सम्मेलन में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की संस्थापक पुष्पा, शिबू जी, मंजू विशेष तौर पर शिरकत करेंगी। एन ओ सी सदस्यों ने बताया कि इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव पवित्रा ने अधिवेशन के लिए सभा स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।

गौरव अवार्ड से करेंगे सम्मानित-

वहीं उन्होंनेने बताया कि राष्ट्र स्तरीय समारोह में अलग अलग श्रेणियों जिसमें वरिष्ठ, युवा, महिला, इलैक्ट्रानिक्स, प्रेस फोटोग्राफर, वैव चैनल, प्रिंट मीडीया के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले संवाददाताओं को गौरव अवार्ड से विभूषित किया जाएगा। उपरोक्त हर श्रेणी में तीन-तीन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button