दुर्ग में राजकीय सम्मान के साथ होगा मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार, कल सुबह रायपुर पहुंचेगा उनका पार्थिव शरीर

 

 

दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया। कांग्रेस नेता उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए। रायपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो​तीलाल वोरा का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। वहीं, देशभर के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बताया गया कि मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार कल शाम 4.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि उनके निधन पर छत्तीसगढ़ शासन ने तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। दिवंगत मोतीलाल वोरा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने राहुल गांधी कल दुर्ग पहुचेंगे। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ भी दुर्ग पहुंच सकते हैं।

Related Articles

Back to top button