FEATURED

बस्तर संभाग रेडियोग्राफरों की बैठक संपन्न,रेडिएशन भत्ता रेडिएशन अवकाश जैसे विषय पर हुई चर्चा 

 

0 जुझारू नेता प्रांत अध्यक्ष संतोष देवांगन सर द्वारा रेडियोग्राफरो से मुलाकात

 

0 मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के जिला अध्यक्ष रीमा दानी जी को अपनी मांगों से कराया अवगत

 

 

जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।आज दिनांक 22.02.26 को छत्तीसगढ़ प्रदेश रेडियोग्राफर प्रकोष्ठ से समूचे बस्तर संभाग के एकत्रित रेडियोग्राफरों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों एवं मुद्दों को लेकर गंभीर चर्चा हुई । इस बीच वहां अपनी उपस्थिति देते हुए कर्मठ और जुझारू नेता प्रांत अध्यक्ष संतोष देवांगन सर द्वारा रेडियोग्राफरो से मुलाकात कर उनसे अहम एवं मौजूदा विषयों पर चर्चा की गई ।

इस दौरान प्रांत अध्यक्ष श्री देवांगन ने मीटिंग का जायजा लिया और रेडियोग्राफरो की माँग जैसे रेडिएशन भत्ता रेडिएशन अवकाश, पदों की संख्या में वृद्धि , पदनाम परिवर्तन जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई ।इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष श्री अशोक नाग , रेडियोग्राफर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गीतांजलि सहित सम्मानित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

 

इस आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के जिला अध्यक्ष रीमा दानी जी को भी आमंत्रित किया गया और रेडियोग्राफरो ने उन्हें भी अपनी मुख्य मांगों से अवगत कराया । विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश रेडियोग्राफर प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से संबद्ध है।

Related Articles

Back to top button