समाजवादी पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
पर्यवेक्षक विनोद चंद्राकर ने गमछा पहनाकर पार्टी में किया स्वागत


महासमुंद। संसदीय सचिव व पर्यवेक्षक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष उत्तरप्रदेश के जैदपुर विधानसभा के सिद्धौर ब्लाक के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर चदीसिंग में 15 सपा के कार्यकर्ता ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान पर्यवेक्षक श्री चंद्राकर ने पार्टी प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताना का आव्हान किया।
आज रविवार को पर्यवेक्षक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर चदीसिंग, सैदाबाद, चक, सिंकदरपुर आदि ग्राम पंचायतों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के बिंद्रा प्रसाद वर्मा, राम किशोर रावत, राजेश कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, गुरु चरण वर्मा, सद्गुरु वर्मा, संतराम वर्मा, शिव कुमार वर्मा, अनूप कुमार वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा, छत्रपति वर्मा, बाबादीन रावत, राम लखन वर्मा, देवकीनंद वर्मा, रामाधार वर्मा कांग्रेस प्रवेश किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सभी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। बाद इसके बूथ कमेटी के अध्यक्षगणों की बैठक लेकर प्रतिज्ञा पत्र में की गई घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर और कांग्रेस नेता दिलीप चन्द्राकर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button