संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने रायपुर में सिंगिंग आइडल के ऑडिशन का किया शुभारम्भ

रायपुर।स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी की स्मृति में तथा सिंगरों को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर सिंगिंग आइडल के ऑडिशन नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन स्थित सभागृह में संपन्न हो रहें हैं, इसी कड़ी में आज द्वितीय दिवस का ऑडिशन संपन्न हुआ । ऑडिशन का समय 12 बजे से 5 बजे तक निर्धारित था ,किंतु प्रतिभागियों की भीड़, जोश एवम उत्साह को देखते हुए ऑडिशन शाम 6.30 बजे तक चला । आज के ऑडिशन में 160 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए ।
आज का ऑडिशन और भी अधिक उत्साह भरा रहा । ऑडिशन में प्रतिभागियों के टेलेंट को देख , जजेस भी अधिक प्रसन्न हुए उन्होंने बताया की हमारे लिए आज के ऑडिशन उपरांत टॉप 40 का चयन और भी कठिन हो गया है। प्रतिभागियों के साथ उनके परिवार जन भी ऑडिशन देखने बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

  संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी जी ने सरस्वती वंदना उपरांत कार्यक्रम की शुरुवात की और  सभी प्रतिभागियों एवम उनके परिवारजनों को इस प्रतियोगिता हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। आज के ऑडिशन में देशभक्ति का माहौल शुमार था , लगभग 10 से जादा प्रतिभागियों ने देश भक्ति के गाने गाए। इन गानों ने सभागृह में मौजूद सभी लोगों के मन को छू लिया, सभी ने लगातार तालियों से इनका स्वागत भी किया। बच्चे , जवान, बड़े या बुजुर्ग जिनके भी अंदर मन में पुरानी कसक थी वैसे सभी प्रतिभागी अपने टेलेंट का जौहर दिखाने उपस्थित थे। अंकित बोस ,विजय, श्रृष्टि और अन्य ऐसे प्रतिभागी थे जिन्होंने समा बना दिया । अरपा पैरी के धार और मोर रायपुर गाना भी प्रतिभागियों ने गया इससे यह स्पष्ट होता दिखा की आज प्रदेश और शहर के लोगो में अपने राज्य और शहर के प्रति प्रेम मन में भरा हुआ है। इन गानों को सुन कक्ष के सभी लोग भाव अभूत हो गए।

प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु नगर निगम एवम श्री आकाश तिवारी जी को दिल से आभार व्यक्त किया और उनसे इसी तरह अन्य क्षेत्र में भी अन्य कार्यक्रम करवाने का निवेदन किया। इस प्रतियोगिता का दूसरे चरण का ऑडिशन  24/04/2022, रविवार को नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन ,स्थित सभागृह में आयोजित किया जाना है । इसमें जजों के द्वारा चयनित टाप 40 प्रतिभागियों को परफॉर्म करने का मौका दिया जाएगा। दूसरे चरण हेतु चयनित प्रतिभागियों को टेलीफोन द्वारा दूसरे चरण के लिए सूचित किया जायेगा ।

श्री तिवारी ने बताया कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है और संस्कृति विभाग का अपने आप में नया एक्सपेरिमेंट है । हमारा उद्देश्य जन मानस के अंदर उत्साह एवम खुशी को बढ़ाना । शहर में छिपे टेलेंट को देश प्रदेश के सामने लाना है। उनके अंदर के स्टेज फियर को हटाना और उन्हें भविष्य में स्ट्रगल कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उनका मानना है की देश का भविष्य युवा है और युवा ही इस देश को विश्वगुरु बनने में मदद करेगा । उन्होंने बताया की नगर निगम जन्म से मृत्यु तक लोगो के काम आती है , अभी तक निगम केवल बुनियादी सुविधाओं पर ही काम करती थी , किंतु हमने इससे आगे बढ़ते हुए आज स्वास्थ्य , रोजगार उन्मूलन के क्षेत्र में काम कर रहे है और इस प्रतियोगिता के आयोजन से अब हम शहर के सांस्कृतिक विरासत एवम लोगो के टेलेंट को आगे बढ़ने के क्षेत्र में कार्य करना भी प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा भविष्य में हम इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए और भी कार्य करना जारी रखेंगे।

उन्होंने  बताया हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी चाहते है की, छत्तीसगढ़ को देश प्रदेश के हर पटल में उच्चतम स्थान प्राप्त हो प्रदेश के लोग सदा खुश रहे। इसी उद्देश्य के साथ हम शहर के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह प्लेटफार्म तैयार किया है, जिससे शहर के यह टेलेंट अनसुने न रह जाए। प्रतिभाओं के प्रोत्साहन से ही संस्कृति विरासत को आगे बढ़ाने के लक्ष्य की प्राप्ति होगी ।

बता दें कि इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 01 मई 2022 को स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब परिसर में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button