2 लाख रुपये का फायदा SBI ग्राहकों को मिल सकता है, जानें प्रक्रिया

नई दिल्ली। State Bank of India के ग्राहकों के लिए काम की खबर है। यदि आप भी स्टेट बैंक के ग्राहक हैं या नया अकाउंट खोल रहे हैं तो आप 2 लाख रुपये का फायदा ले सकते हैं। स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का मुफ्त इंश्योरेंस प्रदान कर रहा है। बता दें कि एसबीआई के जन धन खाताधारकों को यह सुविधा मिलती है। रुपे डेबिट कार्ड अपने यूजर्स को 2 लाख रुपये तक का मुफ्त आकस्मिक बीमा कवर देता है। जन धन खाताधारक मुफ्त इंश्योरेंस का लाभ उठा सकते हैं।
गौरतलब है कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री जनधन योजना को 2014 में शुरू किया गया था। ये योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ने के लिए तैयार की गई थी। कोई भी व्यक्ति KYC डॉक्यूमेंट जमा कर ऑनलाइन जन धन खाता खोल सकता है।
आप भी बदल सकते हैं अपना खाता
यदि आपके पास एसबीआई का बेसिक सेविंग अकाउंट है तो भी आप जनधन खाते का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपना बेसिक बचत खाता जन धन खाते के रूप में ट्रांसफर करना होगा। एसबीआई अपने जनधन खाता धारकों को रूपे PMJDY कार्ड प्रदान करता है। 28 अगस्त 2018 के बाद जारी रूपे कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर बेनिफिट मिलता है। इससे पहले यह राशि 1 लाख रुपये थी।
SBI ग्राहक ऑनलाइन ही घर बैठे बदल सकेंगे अपनी ब्रांच
भारतीय स्टेट बैंक ने एक खास सुविधा दी है, जिसके तहत आप एक ब्रांच से अपना खाता दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर कर सकते हैं, वह भी घर बैठे ही। आपको बता दें कि SBI की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दो शर्तों का पालन करना जरूरी है। इसके तहत आपके बैंक खाते का केवाईसी होना जरूरी है और बैंक के साथ आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। ये दो शर्तें पूरी करने के बाद ही आप आप एसबीआई में ऑनलाइन बैंक अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं। इंडिया टीवी पैसा की टीम आपको बैंक खाता एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करने की पूरी प्रक्रिया बता रहा है।



