छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा मनहानि का नोटिस

रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि का नोटिस भेजा है। ‘बृजमोहन से बड़ा गुंडा कौन और हमले की नौटंकी कर रहे हैं’ इस बयान को लेकर दोनों नेताओं को नोटिस थमाया गया है।

 

दरअसल लगभग 15 दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर बैजनाथ पारा में हमला कर दिया गया। अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि एजाज ढेबर और अनवर ढेबर के लोग उनकी हत्या करवाना चाहते थे।

 

इसी मामले पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि बृजमोहन पर कोई हमला नहीं कर सकता, वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने पहले धक्का मारा है। नरेंद्र मोदी जैसे नेता को जो टेबल के नीचे घुसने पर मजबूर कर दे उसे कोई धमकी दे सकता है क्या? बृजमोहन के सामने किसी को गुंडा कहना गुंडा शब्द का अपमान होगा। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि बृजमोहन चुनाव में पिछड़ रहे हैं इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो कामयाब नहीं होंगे। इन सारी चीजों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

Related Articles

Back to top button