वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा जी के निधन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने व्यक्त की संवेदना

रायपुर।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि निधन की खबर से बडी़ पीड़ा हुई,मोतीलाल वोरा जी का जाना कांग्रेस परिवार के हम सभी सदस्यों के लिए हृदय विदारक है..वोरा जी बहुत बड़े बड़े पदों पर रहे हैं अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, केंद्रीय मंत्री रहे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, राज्यपाल रहे और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में रहे हैं, मैं उनकी उंगली पकड़ कर राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ा हूं बहुत गहराई से मेरा जुड़ाव है..राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षती है उनकी पूर्ति नहीं किया जा सकता है,भगवान उनकी आत्मा को शांति दें…

Related Articles

Back to top button