विकास उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा में किया रोड शो,लोगों ने बरसाए फूल और की आतिशबाजी

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने शुक्रवार को दक्षिण
विधानसभा में धुआधार रोड शो की शुरुआत की। 25 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विकास उपाध्याय का जोशीला स्वागत किया ।
रोड शो की शुरुआत गांधी मैदान कांग्रेस भवन से की है। जो कोतवाली सत्ती बाजार, हंस बुक डिपो, कंकाली पारा ,पुरानी बस्ती, लिली चौक ,लोहार चौक, लाखे नगर ,अश्वनी नगर, सुंदर नगर, मैत्री नगर,रायपुरा चौक,चांगरोभाट काला पुतला ,रिंग रोड चौक कुशालपुर,दंतेश्वरी मंदिर,गोपिया पारा, महाराज बंद तालाब, कैलाशपुरी ,मठपारा, टिकरापारा संजय नगर होकर वापस कांग्रेस भवन पहुंची।
इस दौरान उनके साथ उनके साथ प्रमोद दुबे, ब्लाक अध्यक्ष सुमित दास, प्रशांत ठेगड़ी, नवीन चंद्राकर, सचिन शर्मा,समीर अख्तर,आकाश दीप शर्मा ,उत्तम साहू, देवेंद्र यादव, अमित दास,नीलम जगत,जीतेन्द्र अग्रवाल, दिलीप चौहान, बंशी कन्नोजे, अशोक शिवहरे, अभिषेक कसार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थिति थे



