कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को किया सम्मानित

कवर्धा .  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित पुलिस गौरव सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री कलीम खान, उपाध्यक्ष श्री जमील खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, पार्षद श्री अशोक सिंह, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे उपस्थित थे। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि आज कानून के रक्षकों का सम्मान किया गया। कानून के रक्षकों द्वारा नक्सल अभियान, यातायात, सामुदायिक पुलिसिंग, अवैधा मादक पदार्थो के विरूद्ध सर्वाधिक कार्यवाही, डायाल 112, तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए आज पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button