FEATURED

लालचर्च में मसीह शिक्षा अष्टक, हुआ सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान

 

जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।चन्दैय्या मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च जगदलपुर के तत्वाधान में क्रिश्चियन एजुकेशन नर्चर समिति अध्यक्ष सुषमा बाघ एवं उनकी कमेटी के द्वारा मसीह शिक्षा अष्टक सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत घरेलू आराधना एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।

 

इस अवसर पर समाज के सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान किया गया । सेवानिवृत्ति शिक्षकों के नाम श्रीमती आइलिन सिंग, श्रीमती उषा हारून, श्रीमती विनीता दास, श्री शैलेंद्र डेनियल का बिशप रेवह एस.सुना रेवह लॉरेंस दास एवं चर्च संचालन समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण लाल श्री जोयल बेचक के द्वारा पुष्प गुच्छ मोमेंटो गिफ्ट के द्वारा सम्मान किया गया। समाज के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे उन्हें भी सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button