नानगुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया


जगदलपुर नानगुर, नवीन श्रीवास्तव।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एवं हिंदी माध्यम के संयुक्त तत्वाधान में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत नानगुर के सरपंच श्री सुखराम नाग शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश सेठिया सदस्यगण चंद्रकांत सेठिया, विनोद राजपूत, सोनसाय कश्यप, गणेश सेठिया एवं पालक गण की उपस्थिति में शिक्षा सत्र 25- 26 का शाला प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया नव प्रवेशी बच्चो को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख प्राचार्य विनोद सिंह भदोरिया के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं बच्चों की सर्वांगीण विकास हेतु बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए पालकों से आग्रह किया गया उक्त कार्यक्रम में न्योता भोज का भी आयोजन किया गया था।इसी दौरान संस्था के शिक्षक संदीप मांझी, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, श्रीमती रेणु परीडा, श्रीमती मालती सोनी, भीमेंद्र कुमार सेठिया, कुमारी निकिता बिसेन ,शुभांगी झा, भूमिका गुप्ता ,प्रियंका मिश्रा जितेश जोशी विक्की गुप्ता जितेश जोशी, रवि लहरे निधि रावल, पोनी कुर्रे, लक्ष्मी गोयल ,सरिता राव बिंदिया नाग ,ओम प्रकाश कुर्रे दोलनचंद, सीमा मुखर्जी एवं समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



