धुलमुक्त शहर, मेरा शहर मेरा घर अभियान के तहत पब्लिक वॉइस ने किया डिवाइडरों को धूलमुक्त

BY-Naveen Shrivastava

पब्लिक वॉइस के सदस्य लगातार डिवाइडरों पर जमी धूल साफ करने में लगे हुये है
स्वस्फूर्त कई लोग जुड़ रहे है पब्लिक वॉइस की मुहिम से
जगदलपुर। शहर को धुलमुक्त करने मेरा जगदलपुर मेरा घर मुहिम के अंतगर्त सामाजिक संस्था पब्लिक वॉइस के सदस्य पिछले सप्ताह से श्रमदान कर शहर के डिवाइडरों में जमे धूल को साफ कर रहे है और साथ ही लोगों को जागरूक करने का उल्लेखनीय कार्य कर रहें है।
इसी तारतम्य में तय कार्यक्रम अनुसार पब्लिक वॉइस के सदस्य शनिवार को स्थानीय चांदनी चौक पहुंचें और प्रतिमा घेरा सहित डिवाइडरों में जमी धूल को साफ करते हुये आसपास के लोगों को जागरूक का प्रयास किया। इस दौरान आते जाते कई राहगीरों ने श्रमदान कर सहयोग किया।
सदस्यों ने शहर की जनता से अपील की है कि शहर को धुलमुक्त करने के इस प्रयास में वे भी योगदान दें और स्वयं एवं परिजनों को धूल से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने की ओर पहल करें। सदस्यों ने आगे बताया कि रविवार को भी यह मुहिम चांदनी चौक के आगे से जारी रहेगा और सप्ताह के एक दो दिन यह सतत जारी रहेगा।
इस दौरान रोहित सिंह आर्य, बबला यादव, परमेश राजा, गोपाल तीरथानी, रोहित सिंह बैस, दिनेश जैन, केशव टांक, गजेंद्र ठाकुर, अविलाष भट्ट, धीरेंद्र, मितेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



