रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के दौरान स्टेडियम में ही बैठकर खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा,06 गिरफ्तार

रायपुर, रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के दौरान पुलिस ने परसदा स्टेडियम में बैठकर सट्टा खिलाने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सटोरिए स्टेडियम से लाइव ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा है। रायपुर पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी नागपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपी इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हो रहे मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मिली। आरोपी साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मैच चल रहा था तभी आरोपी स्टेडियम में ही बैठकर ऑनलाइन सट्टा खि़ला रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहूंचकर पुलिस स्टाफ के घेरा बंदी कर मोबाइल से आनलाइन स्काई एक्सचेंज खेल रहे सुरेश, चिराग समैया, जितेश बबलानी, राजीव कुमार जैन, रिंकू सिंह और सुरेश को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल और नगदी 37200 रुपए जब्त किया है। सभी आरोपियों को जमानत मुचलका पर छोड़ा गया और अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button