तितिरगांव में श्री राम जन्मभूमि से आए हुए पवित्र अक्षत का वितरण

बड़े बुजुर्ग छोटे बच्चे सभी ने अक्षत कलश का स्वागत किया
जगदलपुर।श्री राम जन्मभूमि से आए हुए पवित्र अक्षत का वितरण आज तितिरगांव में किया गया इस अवसर ग्राम समस्त नागरिकों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया जय श्री राम के नारा से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया तितिरगांव के समस्त माताऐं बहने बड़े बुजुर्ग छोटे बच्चे सभी ने अक्षत कलश का स्वागत किया और घर घर भ्रमण कर निमंत्रण दिया गया की 22तारिक को प्रतेक घर में दीपक जला कर रंगोली देकर एवम घर मे पूजा कर धूमधाम से दिवाली बनाए जाने का निमंत्रण दिया गया चूंकि इस राम लला अपने घर आ रहे है इसी खुशी में सभी हर्ष उलाश के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया ग्राम के नागरिक मनोज पांडे ने बताया कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा होने से गांव में खुशी का वातावरण है ऐसा अनुभव हो रहा है मानो 14 वर्ष का वनवास काट कर भगवान राम घर वापस आ रहे है और हम सब उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे है ये हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है की इसमौके पर हम गवाह के रूप में ये सब देखने को मिलेगा।
विदित हो कि 22जनवरी को राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या नगरी मे होना है इसी कढ़ी में तितिरगांव में भी वेद मंत्रों के साथ हनुमान चालीसा सुंदरकांड व महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा आज अयोध्या से आए अक्षत कलश जो की नेगीगुड़ा आश्रम में था उसे बाजे गाजे के साथ रैली निकालकर ग्राम वासी तितिरगांव ले जाकर घर घर अक्षत निमंत्रण दिया गया इस अवसर पर ग्राम के राम भक्त उपस्थित थे जिसमे से मनोज पांडे,कंजलोचन जोशी,गोपाल पाण्डे, युद्धस्थिर जोशी, भूतेश्वर पांडे, प्रमोद जोशी, देवेश, मुकेश,जिमेश, घनस्याम, डिकेश विकाश गोपीनाथ गौतम,तिलकराम,हेमनाथ, चाणक्य जोशी,पवन पांडे उमेश पांडे, उमाकांत, जुगल पाण्डे के साथ साथ महिलाएं पूनम पांडे, रूखमणी जोशी,नंदनी जोशी, चंपाजोशी,सुज्ञानी,मीरा, ओर समस्त ग्रामीण उपस्थित थे
जय जय श्री राम



