विधायक विकास उपाध्याय ने 2 करोड 17 लाख रू. के नए विकास कार्यो का भूमिपूजन किया

 

 

 रायपुर । संसदीय सचिव एवं रायपुर पष्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 1 के तहत आने वाले 4 वार्डो नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15, वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16, ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 में रायपुर पश्चिम विधानसभा के क्षेत्र में लगभग 2 करोड 17 लाख रू. की स्वीकृत लागत के नये विकास कार्यो का श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर वार्ड 15 पार्षद व जोन 1 अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वार्ड 16 पार्षद श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू, वार्ड 17 पार्षद श्रीमती दिलेष्वरी अन्नू राम साहू, वार्ड 18 पार्षद श्रीमती कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन सहित जोन 1 के जोन कमिष्नर नेतराम चंद्राकर, जोन कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर सहित संबंधित चार वार्डो के रहवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, बच्चों की उपस्थिति के मध्य भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ करवाया।

 

संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने नगर निगम जोन 1 के 4 वार्डो में एकमुष्त लगभग 2 करोड 17 लाख की लागत से नये विकास कार्यो का भूमिपूजन करते हुए संबंधित जोन 1 कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर को जोन 1 के तहत आने वाले रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 4 वार्डो वार्ड 15, 16, 17, 18 में स्वीकृति अनुसार नये विकास कार्य स्थलों पर तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत माॅनिटरिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। संसदीय सचिव व पष्चिम विधायक ने नगर निगम जोन 1 के संबंधित सभी 4 वार्डो के रहवासियों को नगर निगम जोन 1 लोककर्म विभाग की ओर से वार्ड में नये विकास कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी एवं विकास कार्यो में नगर निगम के अमले को सहयोग देने का आव्हान किया। संसदीय सचिव व पश्चिम विधायक श्री उपाध्याय ने सभी नागरिको से नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने, समय-समय पर सेनेटाईजर का स्वास्थ्य रक्षा हेतु पूर्ण सदुपयोग करने एवं शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के कोरोना प्रोटोकाल नियमों का अपने दैनिक जीवन में पूर्ण व्यवहारिक पालन सुनिष्चित करने का अनुरोध किया

 

 

Related Articles

Back to top button