नाइजीरिया के दो बदमाशों को रायपुर पुलिस ने पकड़ा, फेसबुक पर महिलाओं से दोस्ती कर वसूलते थे रुपए

Spread the love

 

   रायपुर :पुलिस ने नाइजीरिया के दो बदमाशों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी पिछले कुछ समय से महिलाओं को ठगने का काम कर रहे थे। सोमवार की शाम रायपुर के सिविल लाइंस स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी अजय यादव ने बताया कि लगातार 7 दिनों तक रायपुर की पुलिस दिल्ली में डेरा जमाए हुए थी। इसके बाद आरोपियों को अब पकड़कर यहां लाया गया है। इन बदमाशों ने रायपुर की एक महिला से दोस्ती कर गिफ्ट भेजने, डॉक्टरी मदद करने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए थे।

यह है पूरा मामला

महिला ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कि उसके फेसबुक आई.डी. पर क्लीन्टन मफ्री नाम के शख्स ने रिक्वेस्ट भेजी थी। बात-चीत के बाद उसने महिला से मोबाइल नंबर लिया और दोनों वॉट्सएप से बातें करने लगे। आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताया और महिला की स्किन प्रॉब्लम को ठीक करने का दावा किया। उसने मदद के नाम पर गिफ्ट और पार्सल भेजने का दावा किया। महिला को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से कॉल आया और कहा गय कि पार्सल के कस्टम क्लियरेंस के 36 हजार 500 रुपए देने होंगे। फिर खाते में विदेशी मुद्रा भेजने और अलग-अलग प्रोसेस के नाम लगभग साढ़े 7 लाख रुपए महिला ने बातों आकर दे दिए।

पुलिस की टीम को नाइजीरियन गिरोह पर शक हुआ। फेसबुक की आई.डी, मोबाइल और खाते नंबरों की जांच की गई। आरोपियों की लोकेशन के आधार पर टीम दिल्ली रवाना हुई। आरोपियों ने मोबाइल नंबर के लिए, फेसबुक आई डी व बैंक खातों में भी नाम व पते फर्जी दे रखे थे। एक मोबाइल नंबर से वो एक ही वारदात को अंजाम देते थे। रायपुर पुलिस की टीम 7 दिनों तक दिल्ली में ही रही। टीम को पता चला कि आरोपी थाना मोहन गार्डन इलाके में रह रहे हैं। पुलिस आरोपियों के फ्लैट में रेड मारते हुए उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल फोन, 3 ए.टी.एम. कार्ड और 5 पेटीएम कार्ड मिले हैं। पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया कि सैकडों महिलाओं को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर लाखों रूपये ले चुके हैं। आरोपियों के नाम किस्टाफर ओबीयो और इडुची ओबोनो हैं। इन्हें ठगी के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस रायपुर लेकर आई। जांच में टीम को यह भी पता चला कि दोनों के पास भारत में रहने का वैध वीजा तक नहीं है। वीजा के संबंध में भी अलग से केस दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button